प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, राष्‍ट्र उत्‍थान को लेकर हुई ये चर्चा, VIDEO

Premanand Maharaj Video: प्रेमानंदजी महाराज ने मोहन भागवत से कहा कि, 'अपने लोगों का जन्म जो भगवान ने दिया है न वो सिर्फ सेवा के लिए दिया है। व्यवहारिकी और आध्यात्म की सेवा..यह दोनों सेवाएं अति अनिवार्य हैं।'

Premanand Maharaj Video: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंदजी महाराज (Premanand Ji Maharaj) के दर्शन किए। भागवत और प्रेमानंदजी महाराज के बीच हुई इस मुलाकात का वीडियो एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही मोहन भागवत अंदर प्रवेश करते हैं तो आश्रम के आचार्य मोहन भागवत का परिचय प्रेमानंदजी महाराज से कराते हैं और संघ प्रमुख महाराज को पीला दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्‍मान करते हैं। इस आध्‍यात्‍मिक भेंट के दौरान भागवत कहते हैं कि, 'मैंने आपकी बातें वीडियो में तो सुनी है, तो लगा कि दर्शन कर लेना चाहिए। चाह गई, चिंता मिटी…मनुआ बेपरवाह..ऐसे लोग कम देखने को मिलते हैं।'

​Premanand Maharaj Video, Mohan Bhagwat Premanand Maharaj Video, Premanand Maharaj Vrindavan, Mohan Bhagwat in Vrindavan, Mohan Bhagwat Premanand Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज से मिलते भागवत।

क्‍या कहते हैं प्रेमानंदजी महाराज

प्रेमानंदजी महाराज ने मोहन भागवत से कहा कि, 'अपने लोगों का जन्म जो भगवान ने दिया है न वो सिर्फ सेवा के लिए दिया है। व्यवहारिकी और आध्यात्म की सेवा..यह दोनों सेवाएं अति अनिवार्य हैं। केवल व्‍यवहारिकी सेवा ही होती रहे हम अपने भारतवासियों को परम सुखी करना चाहते हैं तो सिर्फ वस्तु और सेवा से नहीं कर सकते हैं...उनका बौद्धिक स्तर सुधरना चाहिए। महाराज अपने वक्‍तव्‍य में आगे कहते हैं कि, 'आज हमारे समाज का बौद्धिक स्तर गिरता चला जा रहा है, यह बहुत चिंता का विषय है। हम सुविधाएं दे देंगे, विविध प्रकार की भोग सामग्रियां दे देंगे, पर उनके हृदय की मलिनता है, हिंसात्मक प्रवृत्ति है, अपवित्र बुद्धि है…ये जब तक ठीक नहीं होगी, तब चीजें नहीं बदलेंगी।'

End of Feed