शहर

Saharanpur News: अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग किसान को मारी गोली, पुलिस को जंगल में मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 02:35 PM IST

सहारनपुर में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Image

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना इलाके में अज्ञात लोगों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। मृतक की पहचान गांव सोहनचिड़ा निवासी हाफिज सईद (65) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने कहा कि मंगलवार को एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। तत्काल सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर पुलिस को गांव सोहनचिड़ा के पास जंगल में एक शव मिला। जिसकी पहचान 65 वर्षीय हाफिज सईद के रूप में हुई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में भेजा गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वर्तमान में जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article