Vapi: ट्रेन पर चढ़ते ही फिसला पैर, फिर RPF जवान ने यूं बचाई यात्री की जान; Video देख रह जाएंगे हैरान

गुजरात के वापी रेलवे स्टेशन पर दहानू एक्सप्रेस में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसल गया, जिससे वो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आ गया। गनीमत रही कि वहां एक आरपीएफ का जवान मौजूद था, जिससे सूजबूझ से यात्री की जान बचा ली। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

वापी: रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम 5 बजे मुंबई से अहमदाबाद की ओर जा रही दहानू एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त एक यात्री का पैर फिसल गया, जो सीधे प्लेटफार्म पर आ गिरा। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसने ही वाला था कि मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस के जवान ने सतर्कता से उसे बचा लिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Passenger slipped Train

ट्रेन पर चढ़ते समय फिसला यात्री

End of Feed