शहर

Mirzapur Road Accident: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यहां एक ट्रेक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी मृतक वाराणसी के बताए जा रहे हैं।

Image

Mirzapur Road Accident: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत

मिर्जापुर: वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यहां एक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी मृतक वाराणसी के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा मिर्जापुर के कछवां क्षेत्र के कटका गांव के समीप वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब 1 बजे के आसपास हुआ। बेकाबू ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में इतनी तेज टक्कर मारी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर समेत ट्रॉली खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनकी हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक वाराणसी के मिर्जामुराद के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर छत की ढलाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम, भानू प्रताप (25) पुत्र हीरालाल, विकास कुमार (20) पुत्र अखिलेश, अनिल कुमार (35) पुत्र हुबलाल, सूरज कुमार (22) पुत्र हुबलाल, सनोहर (25) पुत्र नंदू, राकेश कुमार (25) पुत्र कन्हैयालाल, प्रेम कुमार (40) पुत्र महंगी, राहुल कुमार उर्फ टिल्लू (26) पुत्र मुन्नालाल, नितिन कुमार (22) पुत्र दौलतराम, रोशन कुमार (17) पुत्र दीनानाथ बीरबलपुर की मौत हो गई।

वहीं, हादसे में आकाश कुमार (18), जमुनी (26) और अजय सरोज (50) साल घायल हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। ईटीवी भारत की खबर के हवाले से पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 10 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौका पाकर भाग निकला।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article