आज का मौसम, 04 October 2024: यूपी बारिश की आशंका के बीच भीषण गर्मी, बिहार में 14 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 04 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश, दिल्ली में मॉनसून के अलविदा कहते ही गर्मी और उमस से लोग बेचैन हैं। हालांकि, रात्रि के दौरान मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। यूपी-दिल्ली को छोड़ दें तो इधर, बिहार-राजस्थान में समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से बड़ी तबाही के बाद अब राहत मिलने वाली है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-
आज का मौसम, 04 October 2024: यूपी बारिश की आशंका के बीच भीषण गर्मी, बिहार में 14 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित
गाजियाबाद में कल बारिश की संभावना
दिल्ली में इस दिन होगी बारिश
बिहार में आज 32 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
यूपी बारिश की आशंका के बीच भीषण गर्मी
यूपी में बढ़ा तापमान, उमस ने किया बेहाल
दिल्ली में बदली मौसम की चाल
यूपी में फिर बरसेंगे बादल
इन राज्यों को मौसम ने कहा अलविदा
दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से विदा हो चुका है, जिसमें पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं।
दक्षिण भारत में बढ़ेगी बारिश
बंगाल की खाड़ी के तट के दूसरी ओर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों के पास फैली हुई है। 05-06 अक्टूबर के आसपास, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु के पास एक और चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है।
UP में राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिले के करीब 30 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति है।
बिहार में 14 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित
बिहार में 17 जिलों की 14.62 लाख आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। 4 अक्टूबर से 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका
मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है। विभाग ने कहा कि शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ उत्तर और बंगाल की खाड़ी के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। उसने मछुआरों को ऐसे समय में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
पश्चिम बंगाल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश की आशंका
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण उप-हिमालयी जिलों में शनिवार तक भारी बारिश होने की संभवना है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।
