रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस: 17 आरोपी और 1624 पन्नों की चार्जशीट, मकोका कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई पुलिस ने गुरुवार को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में विशेष मकोका अदालत में 17 आरोपियों के खिलाफ 1624 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई पुलिस ने गुरुवार को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में विशेष मकोका अदालत में 17 आरोपियों के खिलाफ 1624 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। गत 31 जनवरी की देर रात 12:45 बजे जुहू इलाके में शेट्टी के नौ मंजिला घर की पहली मंजिल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे पर लगी।

Rohit Shetty firing case

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (फाइल फोटो)

अबतक कितने हुए गिरफ्तार?

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई वांछित आरोपी हैं। उन्होंने आगे बताया कि लोनकर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

End of Feed