कैंसर सर्जरी में रोबोटिक तकनीक बनी नई उम्मीद, दिल्ली-NCR में तेजी से बढ़ रहा इस्तेमाल

Robotic Surgery: कैंसर सर्जरी से शुरू हुई रोबोटिक तकनीक अब इलाज के कई क्षेत्रों में सर्जरी का तरीका बदल रही है। प्रोस्टेट कैंसर जैसी जटिल सर्जरी में इसकी मदद से डॉक्टर संकरे हिस्सों में अधिक सटीकता के साथ ऑपरेशन कर पा रहे हैं। भारत में भी रोबोटिक सर्जरी का तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन इसकी लागत, उपलब्धता और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की कमी अभी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Robotic Surgery: कैंसर की जटिल सर्जरी से शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी अब इलाज के कई क्षेत्रों में तेजी से अपनी जगह बना रही है। खासतौर पर प्रोस्टेट कैंसर जैसी सर्जरी में रोबोटिक तकनीक डॉक्टरों को शरीर के बेहद मुश्किल और संकरे हिस्सों तक ज्यादा सटीक तरीके से पहुंचने में मदद करती है।

Robotic Surgery

दिल्ली-NCR में 4 साल में करीब तीन गुना बढ़े रोबोटिक ऑपरेशन

विशेषज्ञों के मुताबिक, छोटे चीरे, कम ब्लड लॉस और तेजी से रिकवरी जैसे कारणों से मरीजों और डॉक्टरों के बीच इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है। भारत में रोबोटिक सर्जरी का सफर 2005 में AIIMS दिल्ली से शुरू हुआ, जब देश का पहला रोबोटिक सिस्टम इंस्टॉल किया गया। डॉ. अनुप, एचओडी, यूरोलॉजी विभाग, सफदरजंग अस्पताल, के मुताबिक़ उस समय वे देश की पहली रोबोटिक टीम का हिस्सा थे। 2005 से 2026 तक करीब 21 वर्षों में भारत में रोबोटिक सिस्टम की संख्या बढ़कर लगभग 700 हो चुकी है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि 140 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले देश में अभी इस तकनीक को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।

End of Feed