Pilibhit News: पीलीभीत में रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2024, 07:19 PM IST

पीलीभीत में एक रोडवेज बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में दो सगे भाई शामिल थे।

Pilibhit News: पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में पूरनपुर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक चतुर्वेदी ने पत्रकारों को बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात लगभग 11 बजे हुआ।

accident image

सांकेतिक फोटो।

हादसे में तीन की मौत

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कोतवाली सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव के निवासी नईम (23), हसीब शाह (20) और साकिब अली (30) के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। नंबर प्लेट से बस की पहचान हुई है। दुर्घटना करने वाले बस चालक की तलाश की जा रही है।

End of Feed