शहर

Himachal Pradesh Snowfall : हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी, बंद किए गए Highway-112 मार्ग

Himachal Pradesh Snowfall : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 112 सड़कों को बंद कर दिया गया है।

Image

हिमाचल प्रदेश में बारिश

Photo : BCCL

Himachal Pradesh Snowfall : हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 112 सड़कों को बंद कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के ऊंचे पर्वतीय एवं आदिवासी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई वहीं विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला का कहना है कि लाहौल एवं स्पीति के हंसा और कोकसार में क्रमश: पांच सेंटीमीटर एवं दो सेंटीमीटर हिमपात हुआ।

कहां हुई कितनी बारिश

मौसम कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि जिन क्षेत्रों में वर्षा हुई है उनमें कोठी में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर, चंबा में 41 मिलीमीटर, मनाली में 35 मिलीमीटर, जोत में 31 मिलीमीटर , डलहौजी में 28 मिलीमीटर, केलोंग में 22 मिलीमीटर, कसोल में 19 मिलीमीटर एवं कांगड़ा में 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम कार्यालय ने चेतावनी जारी कर कहा है कि शुक्रवार को राज्य में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उसके अनुसार बृहस्पतिवार से पश्चिमोत्तर भारत के फिर से पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में आने का अनुमान है। मौसम कार्यालय का यह भी कहना है कि बुधवार को छोड़कर राज्य में 21 अप्रैल तक वर्षा हो सकती है।राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है तथा केलोंग 0.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article