गुजरात में अगले दो दिन भारी बारिश का खतरा, कई जिलों में रेड अलर्ट; IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी सलाह

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात में अगले दो दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और खराब समुद्री मौसम की चेतावनी के बीच मछुआरों को तीन दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात में अगले दो दिनों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि दक्षिण गुजरात के साथ-साथ अहमदाबाद, आनंद, खेड़ा, भावनगर और बोटाद समेत कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा समुद्र में मौसम खराब रहने के मद्देनजर मछुआरों को अगले तीन दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

बारिश

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट।

IMD के अनुसार, पहले दिन नर्मदा और सूरत जिलों में अत्यधिक भारी बारिश (Exceptionally Heavy Rainfall) होने की आशंका है। दक्षिण गुजरात के सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अहमदाबाद, आनंद और खेड़ा के अलावा सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर और बोटाद में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

End of Feed