Rewa: स्कूल हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, रात में सोने गया सुबह नहीं उठा, हार्ट अटैक की आशंका

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र सूर्यांश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है, जबकि परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात को हॉस्टल में सोया छठवीं कक्षा का छात्र सुबह बिस्तर से उठ ही नहीं सका। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक छात्र की सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

rewa student death

अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी मौत (सांकेतिक चित्र)

रात में सोया, सुबह अचेत अवस्था में मिला छात्र

मृतक छात्र की पहचान 13 वर्षीय सूर्यांश गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सूर्यांश पिछले करीब दो सालों से गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 8:30 बजे हॉस्टल के सभी बच्चों को नियमानुसार सोने के लिए भेज दिया गया था। सुबह जब हॉस्टल स्टाफ द्वारा बच्चों को जगाया गया, तो सूर्यांश अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला। काफी आवाज देने और हिलाने-डुलाने के बाद भी जब उसमें कोई हलचल नहीं हुई, तो स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed