Delhi Republic Day 2024 History: गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय त्योहार है। 26 जनवरी 1950 को जब देश का संविधान लागू हुआ था। तब इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर मनाने का फैसला किया गया। 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में कर्तव्यपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। वहीं इस परेड में देश की जलसेना, थलसेना और वायुसेना भी शामिल होती है। देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और फिर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। पूरा देश जोश और उल्लास के साथ इस दिन को मनाता है। इस बार हम 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले कहां हुई थी परेड
इस बार भी परेड हर साल की तरह ही राजपथ पर ही होगी। लेकिन क्या 26 जनवरी को गणतंत्र परेड हमेशा यहीं होती थी? आज हम आपको बताएंगे कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कब और कहां हुई थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साल 1950 से 1954 तक गणतंत्र परेड अलग-अलग चार जगहों पर हुई थी।
इन जगहों पर हुई थी गणतंत्र परेड(History of Delhi Republic Day)
संविधान लागू होने के बाद 26 जनवरी 1950 को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दिल्ली के पुराने किले पर तिरंगा पहराया था। ध्यानचंद स्टेडियम में पहली बार रिपब्लिक परेड हुई थी। उस समय इसे इरविन स्टेडियम का नाम दिया गया था। उसके बाद ये किंग्सवे कैंप, लाल किला और रामलीला मैदान में आयोजित कराई गई थी। राजपथ पर पहली बार परेड साल 1955 में की गई थी। तब से लेकर आज तक यह परेड यही होती आ रही है।
