शहर

Kota Army Jawan Video: चलती ट्रेन से गिरा आर्मी जवान, देखिए यात्रियों ने कैसे बचाई जान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 04:07 PM IST

राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक आर्मी जवान का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वो गाड़ी के सहारे घिसटने लगा। इससे जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

Image

आर्मी जवान ट्रेन से गिरा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कोटा: ट्रेन यात्रा के दौरान अक्सर लोग लापरवाही कर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। स्टेशन या रास्ते में ट्रेन खड़ी होने पर यात्री आराम से नीचे उतरकर टहलते नजर आते हैं। जैसै ही गाड़ी दोबारा चलने लगती है तो चलती ट्रेन में यात्री चढ़ने का प्रयास करते हैं, जिससे कई बार धोखा भी हो जाता है और शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है और वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। कुछ इसी प्रकार का वाकया कोटा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां चलती ट्रेन में सवार होते समय एक आर्मी जवान गिर गया। गनीमत रही कि यात्रियों ने सतर्कता के साथ जवान की जान बचा ली।

कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन में हादसा

दरअसल, कोटा प्लेटफार्म से रवाना होते समय एक आर्मी जवान कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन में सवार हो रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से जवान ट्रेन के साथ घसीटने लगा। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद यात्रियों ने आर्मी जवान को पड़कर तुरंत प्लेटफार्म पर खींच लिया। इसके चलते आर्मी जवान की जान बच गई। अन्यथा जवान के रेल पटरी पर गिरने से बड़ी घटना भी हो सकती थी।

सीसीटीवी वीडियो आया सामने

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री दौड़कर जवान को बचाते नजर आ रहे हैं। घटना पिछले शुक्रवार की बताई जा रही है। हालांकि वीडियो अब सामने आया है। जिसे लोग जवान के बचने पर दुहाई दे रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article