दिल्ली के आपदा प्रबंधन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 16 साल बाद बढ़ेगा मासिक वेतन; 100% तक होगी बढ़ोतरी

दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए DSDMA के प्रोजेक्ट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के मानदेय में 100% तक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। 16 साल बाद इन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है।

दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन (Disaster Management) से जुड़े कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) में काम करने वाले प्रोजेक्ट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के मानदेय में 100 फीसदी तक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इन कर्मचारियों का मानदेय 16 साल बाद बढ़ाया गया है।

rekha gupta

रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के आपदा प्रबंधन कर्मचारियों को बड़ी सौगात।

सीएम रेखा गुप्ता ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कर्मचारी बाढ़, आग, भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा आपदा से निपटने की योजना बनाना, मॉक ड्रिल कराना और अलग-अलग विभागों के साथ तालमेल बैठाने का काम भी करते हैं। सरकार का कहना है कि साल 2009 से इन कर्मचारियों का मासिक वेतन नहीं बढ़ा था, जबकि उनकी जिम्मेदारियां लगातार बढ़ती गईं। इसलिए अब उनके काम और अनुभव को देखते हुए मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

End of Feed