Ratlam News: बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, पलटने के बाद लगी भीषण आग; खौफनाक वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। गनीमत यह रही कि कार में भीषण ब्लास्ट होने से ठीक पहले सभी 5 सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Ratlam Car Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र से एक बेहद ही खौफनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार रात फोरलेन हाईवे पर पल्दूना फंटा के पास एक तेज रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार हवा में उछलकर पलटी और कुछ ही सेकंड में आग के गोले में तब्दील हो गई। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। गनीमत यह रही कि कार में भीषण ब्लास्ट होने से ठीक पहले सभी 5 सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Ratlam car

रतलाम में कार हादसा

सांवरिया जी के दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु

End of Feed