Video: रतलाम में रेलवे फाटक पर ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, देखते ही देखते उड़ गए कार के परखच्चे

Ratlam Train Car Accident: एक युवक कार लेकर रतलाम की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेजावता रेलवे फाटक क्रॉस कर रहा था, तभी फाटक बंद हो गया और उसकी कार बीच में ही फंस गई। इसी दौरान वलसाड से हिसार जा रही ट्रेन नंबर 04728 वहां पहुंच गई और कार को टक्कर मार दी।

Ratlam Train Car Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सेजावता रेलवे फाटक पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे फाटक के बीच में फंसी एक कार को पैसेंजर ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। जानकारी के मुताबिक, एक युवक कार लेकर रतलाम की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेजावता रेलवे फाटक क्रॉस कर रहा था, तभी फाटक बंद हो गया और उसकी कार बीच में ही फंस गई। इसी दौरान वलसाड से हिसार जा रही ट्रेन नंबर 04728 वहां पहुंच गई और कार को टक्कर मार दी।

Ratlam

रतलाम ट्रेन कार एक्सीडेंट (फोटो साभार- TNN)

ट्रेन की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। फाटक के पास कार को देखकर लोको पायलट ने ट्रेन की स्पीड पहले ही धीमी कर दी थी, जिससे टक्कर के बावजूद ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।हादसे के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार सहित मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

End of Feed