Ranchi: JPSC ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, 'रिजल्ट जारी करो या फांसी दो' के नारों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे कैंडिडेट्स

Ranchi: जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, सीडीपीओ, फूड सेफ्टी ऑफिसर एवं कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद रिजल्ट के इंतजार में झारखंड लोक सेवा आयोग के बाहर भूख हड़ताल पर छात्र और उनके अभिभावक बैठे हुए हैं। छात्रों ने 'रिजल्ट जारी करो या फांसी दो' का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।

Ranchi: रांची में स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के बाहर आज यानी मंगलवार, 13 मई को छात्रों की भीड़ जमा हो गई। छात्रों ने JPSC के बाहर 'रिजल्ट जारी करो या फांसी दो' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। बता दें कि यह सभी छात्र जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, सीडीपीओ, फूड सेफ्टी ऑफिसर एवं कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट का महीनों से इंतजार कर रहे हैं। वह पेंडिंग रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।

Ranchi News

JPSC ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन (AI Image)

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

जानकारी के अनुसार, छात्रों का एक समूह ओल्ड जेल चौक के पास स्थित आयोग के दफ्तर के समक्ष पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा है। उनकी स्थिति बिगड़ती देख मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे झारखंड राज्य छात्र संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 10 माह पहले आयोजित हुई थी। आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने अगस्त, 2024 में ही इसका रिजल्ट तैयार कर लिए जाने की बात कही थी, लेकिन आज तक अज्ञात कारणों से रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

End of Feed