राँची

Jharkhand Weather Today: झारखंड में हीटवेव की छुट्टी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; इस दिन पहुंचेगा मानसून

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मानसून के आने से पहले ही प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है। कई जिलों में मंगलवार रात को बारिश हुई। साथ ही बुधवार को भी कई जिलों में बारिश होगी। आईएमडी ने वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही बताया है कि मानसून कब आएगा।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Jharkhand Weather Forecast: हीटवेव और गर्मी की मार झेल रहे झारखंड के लिए गुड न्यूज सामने आई है। झारखंड में जल्द ही मौसम बदलने वाला है, जो गर्मी और हीटवेव की छुट्टी कर देगा। साथ ही मानसून पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय मौसम विभाग बताया है कि झारखंड के किन जिलों में कब बारिश होगी। साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि झारखंड में मानसून कब आएगा। चलिए, जानते हैं कि झारखंड को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

झारखंड के कई जिलों में हुई बारिश

झारखंड के कई जिलों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है, जो संकेत दे रही है कि झारखंड में जल्द ही मानसून आने वाला है। आईएमडी ने बताया कि झारखंड के धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, दुमका, गोड्डा, गुमला, गिरिडीह, हजारीबाग, लोहरदगा समेत कई जिलों में मंगलवार रात को हल्की बारिश हुई, जो गर्मी से थोड़ी सी राहत प्रदान की और जल्द ही मानसूनी वर्षा होने वाली है।

झारखंड में कब आएगा मानसून?

आईएमडी ने झारखंड में मानसून को लेकर भी अपडेट दिया है। इससे पहले बताया गया था कि झारखंड में 19 जून तक मानसून पहुंच सकता है, लेकिन अब यह डेट फेल हो चुकी है और नई तारीख जारी की गई है। आईएमडी ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मानसून अटका हुआ था, जो अब आगे बढ़ना शुरू हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले तीन दिनों में बंगाल के अन्य हिस्सों समेत झारखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा। यानी कि झारखंड में 22 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

कई जिलों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी। इस वजह से हीटवेव से राहत मिलेगी। इसके साथ ही झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में 19 जून को हीटवेव की संभावना है। हालांकि, यहां भी जल्द ही मौसम बदलने वाला है और लोगों को ठंडक मिलने वाली है। इसके अलावा राजधानी रांची समेत आस-पास के जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात का अलर्ट जारी

आईएमडी ने रांची समेत कई जिलों में बुधवार को बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। खासकर ड्राइविंग करने के समय अलर्ट रहने को कहा गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article