देश

आसमान से बरस रही आग, कई इलाकों में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, दिनभर हीटवेब के बाद रात में भी जीना मुहाल

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कम से कम दस स्थानों पर मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया या उससे अधिक हो गया। उत्तर प्रदेश का ओरई 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

Image

उत्तर-पूर्व भारत में हीटवेव का कहर

Photo : PTI

Heatwave Continues In North India: उत्तर और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इससे राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। आसमान से मानों आग बरस रही हो, न दिन में चैन है ना ही रात में आराम। दिन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा है तो रात में भी गर्म हवाएं जीना मुश्किल कर रही हैं। मंगलवार को भी ऐसे ही हालात रहे जिससे बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई और रातें सामान्य से अधिक गर्म रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

पूरा उत्तर-पूर्वी भारत लू की चपेट में

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMDडी) ने कहा कि उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर

भीषण गर्मी पड़ने के दौरान, पिछले 24 घंटों में नोएडा के विभिन्न इलाकों में सात लोग बिना किसी चोट के मृत पाए गए। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इनकी मौतों के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जलाशयों और नदियों में जल स्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। सिंचाई के लिए पानी की कमी से कुछ क्षेत्रों में खेती पर असर पड़ा है। बिजली ग्रिड पर भारी दबाव है और शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

दिल्ली में बिजली-पानी की समस्या बढ़ी

भीषण जल संकट से जूझ रही दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय के लिए सामान्य से कम से कम छह डिग्री अधिक है। मंगलवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी की अधिकतम बिजली मांग 8,647 मेगावाट तक पहुंच गई जो शहर के लिए अब तक की सबसे अधिक है। दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में गर्मी के कारण लू लगने की समस्या वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है क्योंकि पारा लगातार बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश का ओरई 46.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कम से कम दस स्थानों पर मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया या उससे अधिक हो गया। उत्तर प्रदेश का ओरई 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को दिन के तापमान में सोमवार के मुकाबले मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का असर बरकरार रहा। संगरिया 44.9 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। पिछले कुछ हफ्तों में राजस्थान में दो बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और दिल्ली में लगातार 36 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट