Ranchi: दोस्त की प्रेमिका के चाचा की हत्या का मुख्य आरोपी धराया, डेविल्स ग्रुप का है सरगना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:56 PM IST

Ranchi: गोड्डा में गत दिनों हुए सुनील मंडल हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्रम महतो को पुलिस ने पटना से दबोचने में कामयाबी हासिल की है। मृतक की भतीजी के प्रेमी सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही धर लिया था। हत्या के पीछे की वजह ये थी कि, प्रेमिका के चाचा ने आरोपी के दोस्त के प्रेम प्रसंग का विरोध किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. गोड्डा में गत दिनों हुए सुनील मंडल हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश
  2. मामले के मुख्य आरोपी विक्रम महतो को पुलिस ने पटना से दबोचा
  3. मृतक की भतीजी के प्रेमी सहित 6 लोगों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

Ranchi News: झारखंड के गोड्डा में गत दिनों हुए सुनील मंडल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले के मुख्य आरोपी विक्रम महतो को गोड्डा पुलिस ने पटना से दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी डेविल्स ग्रुप का शातिर बदमाश है। पुलिस ने इस मामले को लेकर मृतक की भतीजी के प्रेमी सहित 6 आरोपियों का पहले ही धर लिया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गत 22 सितंबर को अपने दोस्तों संग मिलकर अपने दोस्त की प्रेमिका के चाचा को मौत के घाट उतार दिया था।

19

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

दरअसल, हत्या के पीछे की वजह ये थी कि, प्रेमिका के चाचा ने आरोपी के दोस्त के प्रेम प्रसंग का विरोध किया था। मृतक नहीं चाहता था कि, उसकी भतीजी किसी अपराधी के साथ जाए। इससे खफा होकर प्रेमिका के दोस्त ने आरोपी सहित अपने अन्य दोस्तों को बुलाकर मृतक को लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया था। जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य रिश्तेदार को भी हमला कर घायल कर दिया था।

End of Feed