राँची

Ranchi: 7 दोस्त वाटरफॉल में नहाने आए थे, दो युवक झरने में डूबे, गोताखोरों की तलाश जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:11 PM IST

Ranchi: डाटम-पातम वाटरफॉल में अपने दोस्तों सगं घूमने आए दो दोस्त झरने में बह गए। हादसा रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। सोमवार सुबह तक गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे थे, मगर उनके शव पानी से बाहर नहीं निकाले जा सके। युवकों की शिनाख्त प्रकाश कुमार व अभय मेहता निवासी बालूमाथ इलाके के गांव जीलिंगा के तौर पर हुई है।'

Image

रांची में नहाते समय दो युवक झरने में डूबे।

Photo : PTI

Ranchi: झारखंड के लातेहार इलाके में स्थित प्रसिद्ध डाटम-पातम वाटरफॉल में अपने दोस्तों सगं घूमने आए दो दोस्त झरने में बह गए। बताया जा रहा है कि, नहाने गए दो युवक अचानक झरने में डूब गए। हादसा रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। सोमवार सुबह तक गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे थे, मगर उनके शव पानी से बाहर नहीं निकाले जा सके। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की शिनाख्त प्रकाश कुमार व अभय मेहता निवासी बालूमाथ इलाके के गांव जीलिंगा के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक 7 दोस्त रविवार को बालूमाथ इलाके से हेरगंज थाना इलाके में स्थित डाटम पातम वाटरफॉल पर भ्रमण के लिए आए थे। इस बीच दो युवक झरने में नहाने के लिए उतर गए। बहुत देर बाद भी नहीं लौटे तो बाकी के दोस्तों को इसकी चिंता हुई। इसके बाद दोनों की तलाश की गई, मगर वे नहीं मिले। इधर, पुलिस ने लापता युवकों के परिजनों को सूचना दी। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया।

7 दोस्त घूमने आए थे जलप्रपात पर

पुलिस के मुताबिक इलाके में बारिश के चलते झरने का बहाव तेज होने के कारण दोनों युवक झरने में डूब गए। इसके बाद उनके साथ आए दोस्तों ने शोर-शराबा कर ग्रामीणों से मदद मांगी। मौके पर आए ग्रामीणों ने बचाव के लिए झरने में युवकों की तलाश की। इसके

बाद जब युवकों की थाह नहीं लग पाई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम तक लापता युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा होने के कारण गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया। सोमवार सुबह फिर से युवकों की तलाश की जा रही है। मगर अभी तक उनके शव बारामद नहीं हुए हैं।

मौत खींच लाई झरने तक

युवकों के एक साथी संदीप ने पुलिस को बताया कि, सभी ने सिर्फ वाटरफॉल पर घूमने का प्लान बनाया था। पानी में उतरने को लेकर सभी ने मना किया था। मगर यहां पहुचंने के बाद अचानक अभय व प्रकाश खुद को रोक नहीं पाए और झरने में नहाने चले गए। पुलिस के मुताबिक दोस्तों ने बताया कि, वे काफी देर तक पानी में नहाते रहे। उन्हें बाहर आने के लिए कई बार बोला गया मगर उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी। इसके बाद वे अचानक गहरे पानी में डूब गए। हमनें बचाने की कोशिश की मगर तब तक वे तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक इस झरने पर आए दिन हादसे होते हैं। यहां पर सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article