Ranchi: सिर्फ 15 दिन में बनेगा यह डॉक्यूमेंट, थाना प्रभारी घर जा करेंगे सत्यापन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 03:21 PM IST

Ranchi Passport Office: राजधानी में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को अब और आसान बना दिया गया है। अब पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन में कम समय लगेगा। इसके साथ ही आवेदक को पुलिस थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर के थाना प्रभारियों को इसको लेकर सख्त आदेश भी जारी कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को जारी किया निर्देश
  • पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान आवेदक को नहीं होगी कोई परेशानी
  • थानों में लंबित पासपोर्ट वेरिफिकेशन को तुरंत निपटाने का दिया निर्देश

Ranchi News: रांची के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब 21 दिनों की जगह 15 दिनों में ही पासपोर्ट बनकर आवेदक को मिल जाएगा। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किया है कि, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदक के घर पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचेंगे। वहां आवेदक से जुड़ी तथ्यों का सत्यापन करेंगे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे की आवेदक को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो।

ranchi passport office meeting

पासपोर्ट वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सरल बनाने को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करती अधिकारी

वेरिफिकेशन के लिए थाना पहुंचने के 15 दिनों के भीतर आवेदन का सत्यापन करके पासपोर्ट ऑफिस को वापस करना है। इस अवधि में पुलिस पदाधिकारी को कोई दिक्कत आती है तो वह अपने संबंधित वरीय अधिकारी से संपर्क साधेंगे। एसएसपी ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित पड़े पासपोर्ट को तुरंत सत्यापित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया है।

End of Feed