घर से सिर्फ 1500 रुपए लेकर निकला था रांची का यह शख्स, आज सिंगापुर में बना दी रेस्तरां की चेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 8, 2022, 11:43 AM IST

Successful Man of Ranchi: शहर में घर-घर अखबार बांटने वाला एक युवा आज सिंगापुर में झारखंड और देश का नाम रोशन कर रहा है। इस शख्स ने अपने लगन एवं मेहनत से सिंगापुर में रेस्तरां की चेन बना डाली है। हर महीने मुश्किल से 800-900 रुपए कमाने वाले इस शख्स की कमाई अब करोड़ों रुपए है।

Ranchi News: घर-घर अखबार बांटने वाला एक युवक अपनी मेहनत और जुनून के बल पर सिंगापुर में एक बड़ी रेस्तरां चेन संचालित कर रहा है। इनके खुद के चार रेस्तरां हैं। इनमें 250 लोग काम करते हैं। कभी हजारीबाग की गलियों में यह अखबार बांटकर महीने में 800-900 रुपए ही कमा पाते थे। महज 17 साल की उम्र में चंद्रदेव कुमार शर्मा अपना घर और परिवार छोड़कर चेन्नई पहुंच गए। यहां रेस्तरां में वेटर का काम किया। फिर रेस्तरां मैनेजर बने और सिंगापुर पहुंच गए।

ranchi

चार रेस्तरां चला रहे चंद्रदेव शर्मा का लक्ष्य 100 रेस्तरां खोलने का है। इस योजना पर वह कुछ साल से काम भी कर रहे हैं। उनके इस संघर्ष का सफर 15 साल का है। शर्मा का मानना है कि सच्ची लगन ही उनकी सफलता का आधार है। वह हमेशा से कुछ बड़ा करना चाहते थे।

End of Feed