Ranchi Food: झारखंड की राजधानी रांची ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है। यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद दुनियाभर में फेमस है। रांची के लजीज व्यंजनों को देशवासी ही नहीं, बल्कि यहां आने वाले पर्यटक भी खूब पसंद करते हैं। यहां की एक ऐसी ही एक स्वादिश्ट डिश है, जिसे करील के नाम से भी जाना जाता है। लोग यहां इस सब्जी को बहुत चाव से खाते हैं। आइए जानते हैं क्या खास है इस सब्जी में।
रांची फूड
रांची अपने कई तरह के लजीज व्यंजनों के लिए मशहूर है। यहां की अरसा रोटी, मडुआ रोटी, रुगड़ा की सब्जी सब काफी मशहूर हैं। इन व्यंजनों का स्वाद यहां आए सैलानियों को भी काफी पसंद है।
बांस की सब्जी
रांची में बासं की सब्जी को भी काफी पसंद किया जाता है। लोग इसे बड़े मन से बनाते हैं। दरअसल, इस सब्जी को बनाने में बांस के नर्म अंकुरों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। फिर इसे पानी में उबालकर पकाया जाता है। इसकी सब्जी बनाने के लिए कई तरह के मासालों का इस्तेमाल होता है। इनमें खासतौर पर हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और दूसरे मसालों को मिलाया जाता है। जिसे रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है।
हेल्दी के लिए फायदेमंद
इस सब्जी को रांची के लोग बड़े चाव से खाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सब्जी को खाने के कई लाभ भी होते हैं। यह आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। तो अगर आप कभी रांची आएं तो इस स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन का स्वाद जरूर ट्राई करें।
