Ranchi to Banaras Vande Bharat Train Latest News: रांची से बनारस यात्रा करने वाले लोगों के लिए वंदे भारत ट्रेन की जल्द शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही रांची से ओडिशा के लिए भी एक नई ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इसे रेलवे प्रशासन अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है। रांची से बनारस और रांची से ओडिशा तक ट्रेन शुरू होने के बाद न केवल रांची के लोगों को बल्कि यूपी बिहार और ओडिशा के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से रांची से बनारस तक की यात्रा कम समय में पूरी हो पाएगी। इससे अधिक सुविधाओं के साथ लोगों के समय की बचत भी होगी। आइए आपको और अधिक जानकारी दें...
रांची से बनारस के लिए शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस
रांची से बनारस के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में बात करते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया कि वह कोशिश कर रहे हैं कि रांची से बनारस यात्रा करने वाले लोगों को जल्द से जल्द वंदे भारत की सुविधा उपलब्ध हो, ताकि रांची से बनारस और बनारस से रांची यात्रा करने का समय भी कम हो जाए और लोग अधिक सुविधाओं के साथ यात्रा कर सकें।
इसके आगे रांची के सांसद संजय सेठ ने ओडिशा के लिए चलने वाली नई ट्रेन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगड़ी स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। अब, नागड़ी स्टेशन से ओडिशा के लिए नई ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वर्ष 2025 तक इस ट्रेन की शुरुआत की जा सकती है। नगड़ी स्टेशन ओडिशा ट्रेन की शुरुआत होने से डेढ़ घंटे का समय बच सकेगा। इससे बिहार के लोगों को भी लाभ होगा।
पीएम मोदी ने रेलवे ब्रिज और अंडर पास का किया शिलान्यास
रांची के लोगों की परेशानी को दूर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रांची में 26 रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडरपास का शिलान्यास किया है। इतना ही नहीं इस दौरान पीएम ने 14 रेलवे स्टेशनों के पुनः विकास प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी है।
