राँची

Ranchi Gang Rape Case: बर्थडे पार्टी के बाद दो किशोरियों से गैंगरेप, एक की हालत गंभीर, 11 गिरफ्तार

  • Agency by: IANS
  • Updated Feb 26, 2024, 01:23 PM IST

झारखंड के लोहरदगा में दो किशोरियों से गैंगरेप के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आक्रोश बढ़ने पर 11 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Image

लोहरदगा में गैंगरेप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

लोहरदगा: जिले में बगड़ू थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप के आरोप में 11 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया। यह वारदात शनिवार की शाम उस वक्त हुई थी, जब दो लड़कियां सेन्हा थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के बाद घर लौट रही थीं। बारिश होने के कारण लड़कियां एक जगह रुक गईं, तो युवकों का एक समूह उन्हें पकड़कर अपने साथ ले गया और उनके साथ गैंगरेप किया। इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर हो गई।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कुछ स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले तीन-चार युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया। दो दिनों में पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को बगड़ू और चोरगाईं में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। वारदात के विरोध में रविवार की शाम स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक