Ranchi: डबल मर्डर केस के दुष्कर्म से जुड़े तार, बदला लेने के लिए हुई थी हत्या; छह लोग शामिल

रांची के धुर्वा इलाके में पिछले दिनों हुए डबल मर्डर के केस में पुलिस ने एक नया खुलासा किया है। पुलिस का मानना है कि ये हत्याएं बदले की भावना से की गई हैं। इस मामले में एक लड़की समेत छह आरोपी तय किए गए हैं। जांच में ये पता चला है कि मृतकों में से एक ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था।

Ranchi Double Murder Case: इस सप्ताह की शुरुआत में रांची के बाहरी इलाके में आने वाले धुर्वा थाना क्षेत्र में दो लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कथित रूप से एक लड़की समेत छह लोगों के शामिल हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये हत्याएं बलात्कार का बदला लेने की मंशा से की गई थीं।

ranchi double murder was revenge killing

बलात्कार का बदला लेने के लिए हुई थी हत्या

हत्या में छह आरोपी शामिल

पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण बदला लेने की कोशिश लग रही है क्योंकि मृतकों में से एक ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था। जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से बदला लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

End of Feed