झारखंड के धनबाद में इन दिनों में एक घर रहमस्यी बन गया है। इस घर में किसी न किसी समान में अचानक आग लग जा रही है। लेकिन आग के पीछे की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। आग लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद उन्होंने आग पर तुरंत काबू पाया। लेकिन अग्निशमन विभाग को भी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। इन घटनाओं से परिवार के लोगों में डर का माहौल है।
घर में बार-बार लग रही आग
इन्वर्टर की बैटरी भी हुई ब्लास्ट
धनबाद के हीरापुर स्थित मास्टर पाड़ा के बनर्जी निवासी में पिछले पांच दिनों से अजीबोगरीब घटनाएं हो रही है। इस घर के अलग-अगल हिस्सों में अचानक लग जा रही है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है, ये पता नहीं चल पा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से आग लगने की रहस्यमयी घटनाएं लगातार हो रही हैं। शनिवार और रविवार को पांच से अधिक बार घर के सामानों में आग लगी। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि इन्वर्टर की बैटरी भी ब्लास्ट हो गई।
इलेक्ट्रिक मिस्त्री ने भी की घर की जांच
परिवार के लोगों का कहना है कि जमीन गर्म होते ही आग लग जाती है, यहां तक कि बर्तन में रखे चावल, मैगी का पैकेट छूने पर भी आग पकड़ ले रहा है। आग लगने पर कई बार फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाया। लेकिन उनके जाने के बाद फिर आग भड़क उठी है। परिवार ने इलेक्ट्रिक मिस्त्री को भी बुलाया, लेकिन आग लगने की असली वजह का अब तक कोई पता नहीं चल सका। इस रहस्यमयी आग से पूरा परिवार दहशत में है। स्थानीय प्रशासन भी इस अनोखी घटना की जांच में जुट गया है।
