राँची

India vs Australia: कौन जीतेगा आज का मैच? किसके बल्ले से होगी रनों की बरसात? सुनिए नन्हे क्रिकेटर की भविष्यवाणी

ICC Champions Trophy India vs Australia: आज दुबई में हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी के सेमी फाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने सामने है। रांची के नन्हें क्रिकेट खिलाड़ियों ने इस मैच में भारत की जीत की उम्मीद लगाई है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आज भारत मैच जीतकर फाइनल में जाएगा।

Image

रांची के युवा क्रिकेट खिलाड़ी

Photo : PTI

ICC Champions Trophy India vs Australia: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर रांची के नन्हें क्रिकेटरों ने भारत की जीत पर भरोसा जताया है। इन युवा क्रिकेट खिलाड़ियों का कहना है कि इस सेमीफाइनल मैच में भारत की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देगी। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें इन नन्हें क्रिकेटरों की तरह ही हर भारतीय नागरिक भारत की क्रिकेट टीम को जीतता हुआ देखना चाहता है।

युवा क्रिकेटरों ने भारत की जीत पर भरोसा जताया

नन्ही क्रिकेटर आरुषि कुमार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज भारत जीतेगा और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचेगा। मुझे भरोसा है कि मैच में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाएंगे। वहीं दूसरे युवा क्रिकेटर कुशाल ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत आज जीतेगा और फाइनल मैच में जाएगा। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइन अप बहुत मजबूत है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अच्छी है, लेकिन उनके मुख्य गेंदबाजों की कमी खल रही है। कुशाल ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि इस मैच में विराट कोहली शतक बनाएं।"

बनारस में लोगों ने भारत की जीत के लिए की प्रार्थना

चैंपियंस ट्रॉफी के इस सेमीफाइनल मैच में भारत की जीत की सभी भारतीय नागरिकों को उम्मीद है। इस मैच में भारत की जीत के लिए वाराणसी में पूजा और हवन भी किया गया। क्रिकेट प्रेमियों ने बनारस के सारनाथ शिव मंदिर में 11 लीटर दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया। साथ ही इस मुकाबले में भारत की जीत के लिए प्रार्थना भी की।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article