खुल गया 356 करोड़ रुपये वाला 4 लेन फ्लाईओवर, 2.4 KM लंबे एलिवेटेड रोड पर गाड़ियां भरेंगी फर्राटा; फिर विरोध क्यों?

रांची में 356 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया गया। सीएम के उद्घाटन के साथ गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि, इस फ्लाईओवर के खिलाफ आदिवासी संगठन विरोध कर रहे हैं। ‘सरना स्थल’ (धार्मिक स्थल) के पास सिरमटोली में बनाये गए एक ‘रैंप’ को ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं।

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य की राजधानी रांची में यातायात को सुगम बनाने के लिए 357 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। चार लेन वाले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन, आदिवासी संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद किया गया। आदिवासी संगठन, ‘सरना स्थल’ (धार्मिक स्थल) के पास सिरमटोली में बनाये गए एक ‘रैंप’ को ध्वस्त करने की मांग कर रहे थे। इस फ्लाईओवर का नाम ‘कार्तिक उरांव’ के नाम पर रखा गया है, जो कांग्रेस के एक वरिष्ठ आदिवासी नेता थे और वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कैबिनेट के सदस्य रहे थे।

Kartik Oraon flyover Open

सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन

रेलवे लाइन पर बना 132 मीटर का एलिवेटेड रोड

गुमला जिले के करौंदा लिटाटोली में 29 अक्टूबर 1924 को जन्मे उरांव ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया था। सोरेन ने परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा, “फ्लाईओवर से राजधानी में यातायात सुगम हो जाएगा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।” एक बयान के मुताबिक, 2.34 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड अगस्त 2022 में शुरू की गई 356 करोड़ रुपये की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजना का हिस्सा है। एलिवेटेड रोड में रेलवे लाइन पर बना 132 मीटर का हिस्सा भी शामिल है।

End of Feed