राँची

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, स्पेशल ऑपरेशन के तहत 41 वांटेड अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Anti Crime Operation: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक स्पेशल एंटी क्राइम ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 41 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 611 अपराधियों का सत्यापन हुआ। इसके अलावा शराब रोधी ऑपरेशन भी चलाया गया।

Image

फाइल फोटो

Jharkhand Crime News: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अपराध रोधी अभियान के दौरान 41 वांटेड अपराधियों को पकड़ा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के निर्देश पर रविवार को जिले में यह विशेष अपराध रोधी अभियान चलाया गया।

611 अपराधियों का सत्यापन

एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने रविवार को एक स्पेशल एंटी क्राइम ऑपरेशन चलाया। इस स्पेशल अभियान के दौरान 41 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 611 अपराधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ‘लॉज’ एवं ‘गेस्ट हाउस’ में भी छापेमारी की।

शराब रोधी अभियान भी चलाया गया

पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने शराब रोधी अभियान भी चलाया। बुलेटिन में कहा गया है कि सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थान प्रभारियों और क्षेत्रीय निरीक्षकों ने इस अभियान में भाग लिया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें