Ranchi: झारखंड को मिल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची से पटना के लिए होगा संचालन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 08:16 PM IST

Vande Bharat Express: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल सकती है। इसी साल 15 अगस्त से देश के 75 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचलान करने की तैयारी है। झारखंड के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने की भी उम्मीद हैं। रांची से पटना के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चल सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड को मिल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • 15 अगस्त 2023 तक देश के 75 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी
  • रांची से पटना के लिए चलाई जा सकती है वंदे भारत ट्रेन


Vande Bharat Express: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में सेमी हाईस्पीड ट्रेनों की शृंखला की शुरुआत होगी। 15 अगस्त 2023 तक देश के 75 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचलान करने की तैयारी है। तीन ट्रेनें झारखंड की भी झोली में आने की उम्मीद है। इसके अलावा झारखंड के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने की भी उम्मीद हैं। आपको बता दें कि पहले से हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। वाराणसी-हावड़ा रूट पर भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का एलान हुआ है।

Ranchi vande bharat express

झारखंड को मिल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात(फाइल फोटो)

दोनों ट्रेनों को कुछ माह में ही संचालन किया जाएगा। हालांकि अभी पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस चलती रहेगी। साथ ही पटना-रांची के बीच भी वंदे भारत चलाने का फैसला लिया गया है। चर्चा यह भी है कि इस वर्ष 15 अगस्त से पहले तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात झारखंड के लोगों को मिल जाएगी।

End of Feed