Jharkhand: गिरिडीह में CO को कमरे में किया बंद, पुलिस पर पथराव, 14 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Jharkhand: गिरिडीह जिले में प्रदर्शनकारियों ने सीओ को कमरे में बंद कर दिया था। उन्हें छुड़वाने गई पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। सीओ को कमरे में बंद करने और पुलिस पर पथराव करने के मामले में 14 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई है।

Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस पर पथराव करने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी की यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव करने और अंचल अधिकारी (सीओ) को उनके कक्ष में बंद करने के आरोप में कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तिसरी क्षेत्र में अंचल अधिकारी (सीओ) के कार्यालय के बाहर हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी और एक प्रखंड विकास अधिकारी घायल हो गए।

Arrested

गिरिडीह 14 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

पुलिस पर पथराव करने वाले 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने बताया, "घटना के बाद 14 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो की अभी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" तिसरी के अंचल अधिकारी अखिलेश प्रसाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब कार्यालय पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उन्हें उनके कक्ष में बंद कर दिया।

End of Feed