Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज का छज्जा गिरा, हादसे में तीन की मौत, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज का छत गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसे शनिवार देर रात हुआ। कॉलेज का छज्जे की हालत जर्जर थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने मलबे में दबे लोगों को बचाने का कार्य शुरू किया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिसिन डिपार्टमेंट के कॉरिडोर का छज्जा गिरा है। इस हादसे में तीन की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एनडीआरएफ ने मलबे में दबे लोगों को निकाला। मलबे से लोगों को निकालने काम रात एक बजे तक चलता रहा।

Jamshedpur News

MGM मेडिकल कॉलेज का छज्जा ढहा

हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान

झारखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे और घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। हादसे में मरने वालों की पहचान साकची निवासी 73 वर्षीय डेविड जॉनसन, 61 वर्षीय लुकास साइमन तिर्की और सरायकेला निवासी 65 वर्षीय श्रीचंद तांती के रूप में हुई है। जिन दो लोगों का रेस्क्यू किया गया है, उनमें रेणुका देवी और सुनील कुमार शामिल हैं। इनमें रेणुका देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed