राँची

झारखण्ड में कहर मचाने वाला है 'दाना', सरकार ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; कई ट्रेनें रद्द

Ranchi News: मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वीहिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली कड़कने और हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहने के भी आसार हैं। वहीं विभाग ने 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है-

Image

झारखण्ड में कहर मचाने वाला है 'दाना' चक्रवाद (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Ranchi News: मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं, और हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो कि 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिमी और केंद्रीय हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तेज हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा

भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, यह चक्रवात 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है, जिसकी गति 100-110 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है और तेज हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

झारखंड तक चलने वाली कई ट्रेनेंं रद्द

चक्रवात को देखते हुए रेलवे ने ओडिशा और बंगाल से होते हुए झारखंड होकर गुजरने वाली या झारखंड के अलग-अलग स्थानों तक चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। भुवनेश्वर और पुरी से रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों तक चलने वाली ज्यादातर बस सेवाएं भी बुधवार से लेकर शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई हैं।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें 23 अक्टूबर को नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (वाया मुरी, ट्रेन संख्या 22824) रद्द रहेगी। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (वाया मुरी 22823) 25 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसी तरह रांची में हटिया से पुरी के बीच चलने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस ( ट्रेन सं-18451), पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18452), भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ (02832), धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ (02831) 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह पुरी- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया मुरी, 12875) 25 अक्टूबर को रद्द की गई है।

(इनपुट- IANS)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article