राँची

Dhanbad News: बदसलूकी से नाराज होकर ससुर ने बहू के किए कई टुकड़े, फिर नदी में बहा दिया शव

Jharkhand News: झारखंड के धनवाद में ससूर ने अपनी बहू की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर नदी में बहा दिए। पति ने जब पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया-

Image

बदसलूकी से नाराज होकर ससुर ने बहू के किए कई टुकड़े (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र में एक शख्स ने बहू की कथित बदसलूकी से नाराज होकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उसने महिला के शव के कई टुकड़े कर दिए और इसके बाद उसे नदी में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से शव के कई हिस्से बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति ने दर्ज कराई गुमशुदा पत्नी की रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार जिस महिला की हत्या हुई है, उसका नाम गीता देवी था और वह नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी गांव की रहने वाली थी। उसके पति सूरज रजवार ने 19 अक्टूबर को थाने में गीता देवी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस रोज वह अपने दैनिक काम पर गया था और घर लौटने के बाद उसने पत्नी को घर पर नहीं पाया। अपने पिता मिलन रजवार से उसने पत्नी के बारे में पूछा, लेकिन उसने अनभिज्ञता जाहिर की।

ससूर ने बहू की हत्या कर नदी में फेंका शव

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कई जगहों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू करते हुए महिला के ससुर मिलन रजवार से पूछताछ शुरू की तो उसने बहू गीता देवी की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की बात स्वीकार ली।

कुल्हाडी से काटकर बहू की हत्या कर दी गई

मिलन रजवार ने पुलिस को बताया कि उसने बहू से खाना मांगा था। इसपर उसने खाना लाकर उसके मुंह के ऊपर फेंक दिया था। बहू के इस व्यवहार से उसे गुस्सा आया और उसने कुल्हाडी से काटकर उसकी हत्या कर दी। बोकारो के नवाडीह थाना के सब इंस्पेक्टर मो. शमीम ने बताया कि मिलन रजवार की निशानदेही पर नावाडीह थाना की पुलिस ने धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के एक नदी से शव के कई टुकड़े बरामद कर लिए हैं।

इनपुट- IANS

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article