Jharkhand: सारंडा के जंगल में नक्सल अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल, इलाज के लिए रांची किया गया एयरलिफ्ट

IED Blast in Jharkhand: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सारंडा के बीहड़ में नक्सल अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है।

IED Blast in Jharkhand: झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के विस्फोट की चपेट में आकर CRPF कोबरा बटालियन के एक असिस्टेंट कमांडेंट सहित सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया है। ब्लास्ट की यह घटना उस समय हुई है, जब सीआरपीएफ के डीजीपी झारखंड के दौरे पर हैं।

Blast

सांकेतिक फोटो

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई घटना

विस्फोट की घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में बुधवार को उस वक्त हुई, जब सुरक्षा बलों और पुलिस की ज्वाइंट टीम जंगल-पहाड़ी से घिरे इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में जुटी थी। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी दौरान एक आईईडी में विस्फोट की घटना हुई है। विस्फोट की चपेट में आए सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट और दो जवानों को तत्काल हेलीपैड तक लाया गया और इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें रांची पहुंचाया गया।

End of Feed