गिरिडीह में रामनवमी के दौरान लाठी खेलते हुए रुकी व्यक्ति की सांस, हार्ट अटैक से मौत; सामने आया वीडियो

गिरिडीह में रामनवमी का अखाड़ा खेलने के दौरान एक व्यक्ति की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में लाठीबाजी के बाद अचानक शख्स नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

झारखंड के गिरिडीह जिले में रामनवमी के अखाड़ा खेलने के दौरान एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। यह मामला बेंगाबाद प्रखंड के माधवाडीह गांव का है। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान सुखदेव प्रसाद यादव के रूप में हुई है और वह रामनवमी अखाड़ा में लाठी खेल रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार मधवाडीह निवासी सुखदेव प्रसाद यादव गांव के एक युवक के साथ में लाठी खेल रहे थे। हट्ठे -कट्ठे दिखने वाले सुखदेव प्रसाद यादव काफी जोश के साथ लाठी भांज रहे थे। इसी बीच लाठी भांजने के बाद वह मंदिर के किनारे खड़े हुए और अचानक गिर गए। उन्हें गिरता हुआ देख लोग तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाने का प्रयास किया गया है। लेकिन तब तक हार्ट अटैक आने से सुखदेव प्रसाद यादव की मौत हो गई थी।

End of Feed