राँची

Dhanbad : रॉन्ग साइड आ रहे वाहन ने कार को उड़ाया, चार की मौत; गाड़ी में चल रही थी दारू पार्टी

Dhanbad road Accident : झारखंड के धनबाद में एक कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल है।

Image

धनबाद रोड एक्सीडेंट

Dhanbad road Accident : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो वाहनों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति बुरी तरह घायल है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक हादसे के दौरान वाहन में शराब का सेवन कर रहे थे।

विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर

हादसा बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा जीटी रोड के समीप हुई है। घटना रात 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। यहां एक कार में सवार पांच लोग राजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसान चौक के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला, जिसमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक बुरी तरह घायल था। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए SNMMCH भेज दिया है ।

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान रांगाटांड निवासी राहुल (चूड़ी व्यवसायिक) और दूसरा गांधी नजर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस दौरान हादसा हुआ, सभी कार में शराब का सेवन कर रहे थे। फिलहाल, असली वजह क्या है पुलिस छानबीन कर रही है। सभी मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article