Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार को भूभाई गांव में गोला-रजरप्पा रोड पर उस समय हुई जब कुछ लोग सोहराई त्योहार मना रहे थे कि तभी एक चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
सांकेतिक फोटो।
चार लोगों की मौत
गोला थाने के प्रभारी अभिषेक प्रसाद ने बताया कि जब लोग त्योहार मना रहे थे तभी एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दो महिलाओं, एक बच्चे और 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इनपुटः भाषा
