Jharkhand: गढ़वा में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबे बच्चे, चार की मौत

Jharkhand: झारखंड के गढ़वा जिले के उड़सुगी गांव में में आज यानी मंगलवार, 15 अप्रैल को पानी के भरे गड्ढे में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक बच्चों को बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Jharkhand: झारखंड के गढ़वा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले के उड़सुगी गांव में मंगलवार यानी आज दोपहर को पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह सभी बच्चे उड़सुगी गांव के रहने वाले थे। डूबने से बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी के बाहर निकाला और गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित किया।

Jharkhaand

गढ़वा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत

डूबने से चार बच्चों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। उसी दौरान वह गांव के पास स्थित डोभा (छोटा तालाब) के बगल में खोदकर छोड़े गए पानी से भरे एक गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए। बच्चों को गड्ढे की गहराई के बारे मे नहीं मालूम था। वह उसमें उतर तो गए लेकिन पानी से बाहर नहीं निकल पाए। जब तक गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से निकालकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर गढ़वा के एसडीओ संजय कुमार सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मृतकों की पहचान अवधेश राम के 8 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार, संतोष राम का 12 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार, बाबूलाल चंद्रवंशी का 16 वर्षीय पुत्र नारायण चंद्रवंशी और 13 वर्षीय हरिओम चंद्रवंशी के रूप में हुई है।

End of Feed