रायपुर

छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, बच्चों से भरा स्कूल वाहन सोन नदी में गिरा; मची चीख-पुकार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरा एक वाहन सोन नदी में गिर गया। यह दुर्घटना पुल पार करते वक्त हुई, जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराए गए-

Image

बच्चों से भरा स्कूल वाहन नदी में गिरा (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सक्ती में बुधवार सुबह एक स्कूल वाहन नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में करीब 15 बच्चे मौजूद थे। दुर्घटना सक्ती के हसौद में हुई। यहां पर बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन सोन नदी में पलट गया। ये निजी स्कूल का वाहन था। जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन में करीब 15 बच्चे थे। सोन नदी पर बने एक ब्रिज को पार करते वक्त ये हादसा हुआ।

घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

बताया जा रहा है कि बैलेंस बिगड़ने के कारण वाहन नदी में जा गिरा। गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस बीच पास मौजूद ग्रामीणों की मदद से बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। इस बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

वाहन की क्षमता से अधिक बच्चे थे सवार

हादसे के बाद अपने बच्चों की फिक्र में अस्पताल पहुंचे परिजनों में काफी गुस्सा भी दिखा। उन्होंने बताया कि इसके लिए काफी हद तक स्कूल प्रशासन जिम्मेदार है, जो वाहन की क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाता है। अभिभावकों की शिकायत की कोई सुनवाई नहीं होती है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि जिले के ज्यादातर स्कूलों का हाल ऐसा ही है। ज्यादातर वाहनों की हालत बेहद खराब है, जिसका खामियाजा छोटे बच्चों और उनके परिवार वालों को उठाना पड़ रहा है।

(इनपुटः IANS)

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article