फर्जी नक्सली सरेंडर मामला : युवकों को नक्सली घोषित कर कराया सरेंडर, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

याचिका में दावा किया गया है कि झारखंड के 514 युवाओं को फर्जी तौर पर नक्सली घोषित कर उनका सरेंडर कराया गया, ताकि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपनी उपलब्धि दिखा सकें और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष पुरस्कार प्राप्त कर सकें।

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को आदिवासी युवाओं को नक्सली बताकर फर्जी सरेंडर कराए जाने से जुड़े मामले की जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस मामले में राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 20 नवंबर तय की है। यह जनहित याचिका झारखंड काउंसिल फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स की ओर से दाखिल की गई है।

Fake Naxalite surrender case

झारखंड हाईकोर्ट (फोटो-ट्विटर)

514 युवाओं को फर्जी तौर पर नक्सली घोषित कर उनका सरेंडर कराया

न्यूज एजेंसी आईएनएस के हवाले से याचिका में दावा किया गया है कि झारखंड के 514 युवाओं को फर्जी तौर पर नक्सली घोषित कर उनका सरेंडर कराया गया, ताकि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपनी उपलब्धि दिखा सकें और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष पुरस्कार प्राप्त कर सकें।

End of Feed