Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, पूरे झारखंड में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात तूफान उठ रहा है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका असर पूरे झारखंड में दिखेगा और जमकर बारिश होगी।

Jharkhand Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका असर बंगाल के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसे देखते हुए रांची समेत पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे झारखंड में मंगलवार और बुधवार (10 और 11 सितंबर) को बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है।

cyclone alert

सांकेतिक फोटो।

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यानी कि अगले दो दिनों में बंगाल के अलावा झारखंड और ओडिशा में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। हालांकि, फिलहाल कम दबाव का क्षेत्र है, लेकिन जल्द ही चक्रवात तूफान में बदलने के आसार हैं।

End of Feed