Naxal IED Blast: नक्सल रोधी अभियान के दौरान फटा IED, चपेट में आया CRPF जवान शहीद

झारखंड और ओडिशा के बॉर्डर के इलाकों में शनिवार की सुबह चल रहे नक्सल रोधी अभियान में एक जवान शहीद हो गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सत्यवान कुमार सिंह एक IED धमाके की चपेट में आ गए थे। गंभीर रूप से घायल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Naxal Attack: ओडिशा-झारखंड सीमा पर बसे सारंडा के घने जंगलों में फिर नक्सली गतिविधियां सक्रिय हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन घटनाओं पर काबू के लिए शनिवार सुबह नक्सल रोधी अभियान चलाया जा रहा था। जिस दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाका हो गया, जिसकी चपेट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की मौत हो गई।

crpf soldier killed in naxal ied blast

नक्सल रोधी अभियान के दौरान एक जवान शहीद (फाइल फोटो)

अभियान के दौरान हुआ धमाका

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ताल्लुक रखने वाले और CRPF की 134वीं बटालियन के ASI सत्यवान कुमार सिंह (34) उस टीम का हिस्सा थे, जो माओवादियों के लूटे गए विस्फोटकों को बरामद करने के लिए सारंडा जंगल में तलाश अभियान चला रही थी। अधिकारियों ने बताया कि IED में विस्फोट राउरकेला के निकट बलंग गांव के पास सुबह करीब छह बजे हुआ, जब CRPF और ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान दल (SOG) की एक संयुक्त टीम इलाके में तलाश अभियान चला रही थी। विस्फोट में ASI सत्यवान के पैर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें राउरकेला के एक अस्पताल ले जा गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

End of Feed