राँची

झारखंड में कांस्टेबल भर्ती की दौड़ तीन दिनों तक स्थगित, सीएम हेमंत बोले- युवाओं की मौत कैसे हुई, इसकी होगी समीक्षा

झारखंड में उत्पाद विभाग में कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक घंटे में 10 किलोमीटर और महिलाओं लिए 40 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करने की शर्त रखी गई है।

Image

कांस्टेबल भर्ती की दौड़ तीन दिनों तक स्थगित

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड में कांस्टेबल भर्ती की दौड़ पर रोक
  • कई युवकों की हो चुकी है मौत
  • भाजपा के निशाने पर है हेमंत सरकार

झारखंड में कांस्टेबल भर्ती की दौड़ में शामिल कई युवकों की मौत के बाद राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया तीन दिनों तक स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने युवकों की मौत के कारणों और भर्ती की नियमावली की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया है।

क्या बोले सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है, "उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुखद और मर्माहत करने वाली है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाई गई नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए हमने इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है।"

सरकार की तरफ से तत्काल राहत

सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बताया है कि मृतक और शोकाकुल परिवारों को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया है। युवाओं की असामयिक मृत्यु के कारणों की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जा रही है। यह समिति परामर्श रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे नहीं हों।

भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्देश

सोरेन ने लिखा, "एहतियातन अगले तीन दिनों के लिए हमने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया है। दौड़ का आयोजन अब प्रातः 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को दौड़ के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत महसूस होगी, उनके लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था होगी। प्रतियोगिता स्थलों पर प्रतिभागियों के लिए नाश्ते और फल की व्यवस्था होगी, ताकि कोई भूखे पेट दौड़ में हिस्सा न ले।"

कई युवकों की मौत

बता दें कि झारखंड में उत्पाद विभाग में कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक घंटे में 10 किलोमीटर और महिलाओं लिए 40 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करने की शर्त रखी गई है। पिछले 11 दिनों के दौरान यह दौड़ में शाम‍िल 10 से ज्यादा युवाओं की मौत हो गई है, जबकि 300 से भी ज्यादा अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं।

IANS की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article