राँची

Chatra Naxal Encounter: झारखंड के चतरा में पुलिस की जाल में फंसे नक्सली, कमांडर समेत 2 माओवादी ढेर

Chatra Naxal Encounter: झारखंड के चतरा में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के हथियारबंद दस्ते के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो नक्सली मारे गए हैं। इनकी पहचान संगठन के सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वर के रूप में हुई है।

Image

चतरा में नक्सलियों का एनकाउंटर (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर
  • पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए 2 नक्सली
  • जिसमें से शामिल है एक सब जोनल कमांडर

Chatra Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में नक्सलियों को पुलिस ने सफाया करना शुरू कर दिया है। झारखंड के चतरा में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें से एक कमांडर है।

सब जोनल कमांडर मारा गया

झारखंड के चतरा जिले के गनियातोरी जंगल में बुधवार शाम को पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के हथियारबंद दस्ते के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो नक्सली मारे गए हैं। इनकी पहचान संगठन के सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक नक्सली को गिरफ्तार भी किया है। एक एके-47 भी बरामद किया गया है। चतरा के एसपी विकास पांडेय ने दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

गनियोतरी जंगल में मुठभेड़

बताया गया कि सदर थाना और वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित गनियोतरी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते की गतिविधियों की सूचना पर चतरा सदर इलाके के एसडीपीओ संदीप सुमन की अगुवाई में पुलिस और सुरक्षा बल की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी बीच जंगल में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पहले शहीद हुए थे दो जवान

जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा लेकर फायरिंग की। नक्सलियों के दस्ते की अगुवाई टीएसपीसी का सबजोनल कमांडर हरेंद्र गंझू कर रहा था। इसी साल फरवरी महीने में इसी थाना क्षेत्र के बैरियो जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article