Bokaro Bandh: लाठीचार्ज में युवक की मौत पर बवाल, स्टील प्लांट का सीजीएम गिरफ्तार, बोकारो बंद के दौरान जलाई कई गाड़ियां

Bokaro Bandh: बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण लेने वाले विस्थापित युवा नियोजन-नौकरी की मांग को लेकर स्पात भवन के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश करने वाले युवाओं पर सीआईएसएफ लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे शहर में बवाल मच गया और बोकारो बंद का ऐलान किया गया। बंद के दौरान आंदोलनकारियों ने कई वाहनों और एक दुकान में आग लगा दी।

Bokaro Bandh: झारखंड के बोकारो को स्टील सिटी के नाम से जाना जाता है। शहर पूरे देश में अपने स्टील उद्योग के लिए जाना जाता है। इस दौरान बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग पर आंदोलित विस्थापित युवाओं पर लाठी चार्ज का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे शहर में बवाल मच गया। बोकारो की डिप्टी कमिश्नर विजया जाधव के निर्देश पर पुलिस ने बोकारो स्टील प्लांट के मुख्यालय इस्पात भवन के समक्ष सीआईएसएफ और विस्थापितों के बीच हिंसक टकराव की घटना के लिए बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार किया है।

Bokaro News

बोकारो बंद

बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर आंदोलित विस्थापितों पर गुरुवार की देर शाम लाठीचार्ज हुई, जिसमें एक युवक की मौत और कई लोगों के घायल होने से बवाल मचा। इस घटना के विरोध में विस्थापितों के संगठन के अलावा आजसू पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सहित कई दलों ने शुक्रवार को बंद बुलाया था, जिसका सुबह से ही व्यापक असर देखा गया। बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह, डुमरी के विधायक जयराम महतो सहित कई नेता सड़कों पर उतर आए। शहर में जगह-जगह सड़कें जाम कर दी गई। ज्यादातर इलाकों में दुकानें भी बंद करा दी गई।

End of Feed