Ranchi में वाहन ने बाइक को रौंदा, CUJ के छात्र-छात्रा की मौत; हाईवे पर हंगामा

रांची में मालवाहक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार कॉलेज छात्र-छात्रा की मौत हो गई। दोनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में पढ़ते थे। इस घटना से गुस्साए यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने रांची-डालटनगंज हाइवे को जाम कर दिया।

रांची: मालवाहक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार कॉलेज छात्र-छात्रा की मौत हो गई। दोनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में पढ़ते थे। इस घटना से गुस्साए यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने रांची-डालटनगंज हाइवे को जाम कर दिया। रांची में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के एक छात्र और एक छात्रा की मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मालवाहक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा ऐश्वर्या और छात्र देवदास मंडल पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और एक साथ रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस घटना से गुस्साए यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने रांची-डालटनगंज हाइवे को जाम कर दिया।

Accident News

(सांकेतिक फोटो)

यह हादसा रांची से डालटनगंज की तरफ जाने वाले हाइवे पर मांडर थाना क्षेत्र में मलटोटी पुल के पास हुआ। बताया गया कि छात्र-छात्रा एक बाइक पर यूनिवर्सिटी जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल डाला। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

End of Feed