राँची

महाकुंभ से रांची लौटते समय टाटा सुमो की ट्रक से भिड़ंत, पीछे से ट्रेलर ने भी मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत

हजारीबाग में रांची-पटना रोड पर चरही घाटी में सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गईं। सभी महिलाएं प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद टाटा सुमो वाहन से रांची लौट रही थीं।

Image

फाइल फोटो

Jharkhand Accident News: झारखंड के हजारीबाग जिले में रांची-पटना रोड पर चरही घाटी में महाकुंभ से रांची लौट रही टाटा सुमो की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

एक ही परिवार की थी सभी महिलाएं

बताया गया कि ये सभी महिलाएं एक ही परिवार की हैं। किराए का वाहन लेकर महाकुंभ स्नान करने गई थीं। वहां से लौटने के दौरान सोमवार को चालक ने सामने आ गए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहा एक मालवाहक ट्रेलर भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गया। मृत महिलाओं की पहचान गुमला की रहने वाली अंश देवी और रांची के आईटीआई इलाके की रहने वाली संजू देवी और सोनी देवी के रूप में हुई है। घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, उमा देवी, ज्योति देवी, और असिता देवी शामिल हैं।

वाहन में सवार थे 11 लोग

वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से चालक समेत दो महिलाएं सुरक्षित हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही चरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे। वाहन में फंसी सभी महिलाओं को बाहर निकालने के बाद हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद महिलाओं के परिजन गुमला और रांची से हजारीबाग पहुंचे हैं।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article